छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न द्रष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर किया गया पुण्य स्मरण

18
c57308e8-b74c-4204-8713-a391a82697d9

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा ,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर खूबचंद बघेल की आज पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि करते हुए पुण्य स्मरण किया गया। डॉक्टर खूबचंद बघेल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन व अनुयायी जन पहुंचकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किये।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि अंचल के समाज सेवी अनिल टाह ने कहा कि डॉक्टर खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ निर्माण के महान योद्धा थे। उनकी दूर दृष्ठिता ने 60 के दशक में ही पृथक छत्तीसगढ़ का सपने देख लिया था, पर उनके स्वप्न के रूप छत्तीसगढ़ के निर्माण आज भी नहीं हो पाया है । छत्तीसगढ़ निर्माण के प्रथम स्वप्न दृष्टा रहे हैं। उनके महान योगदान आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर विनोद तिवारी ने कहा डॉ बघेल अंतिम पंक्ति के लोगों व मूल छत्तीसगढ़ियों की आवाज निरूपित किये। उन्होंने निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़ की विकास में अपनी सहभागिता दिये। छत्तीसगढ़ के अस्मिता और स्वभिमान के लिये उन्होंने तात्कालिक मंत्रिमंडल से मंत्रीपद से त्यागपत्र दे दिये थे।

विशिष्ट अतिथि प्रमोद नायक ने कहा कि ठेठ छत्तीसगढ़िया लोकजीवन शैली के उपासक साथ ही साथ अच्छे लेखक व साहित्यकार मंचीय कलाकारों के नाट्य रूपांतरण के माध्यम से पिछड़ापन गरीबी छुआछूत पर जागरूकता अभियान भी चलाते थे। हमेशा चिंतित रहते थे मूल छत्तीसगढ़ियों का विकास कैसे हो
छत्तीसगढ़ी भाव के अग्र पुरुष रहे हैं। उनके सपने से आज छत्तीसगढ़ राज्य बना है। हम विगत 25 साल से अपनी स्वतंत्रता छत्तीसगढ़ राज्य में हैं। कार्यक्रम का संचालन भुवन वर्मा ने किया। उक्त अवसर पर शीतल पटनवार डॉ एल सी मढ़रिया,रामकुमार वर्मा, निर्मल अग्रवाल, डॉ शंकर यादव, ताराचंद साहू ,हितेश चौहान, अजय रजक,मोहित श्रीवास, सनी साहू,सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर खूबचंद बघेल सेवा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

About The Author

18 thoughts on “छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न द्रष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर किया गया पुण्य स्मरण

  1. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

  2. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *