अनुसंधान व प्रशिक्षण को बढ़ावा: सिलफिली, सूरजपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-02-14 at 16.59.34

सिलफिली/महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिलफिली सूरजपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ.जिसमें महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रविन्द्र तिग्गा, सूरजपुर उद्यान विभाग के सहायक संचालक उद्यान जे. मरावी, जिले के समस्त वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी, उद्यानिकी विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के साथ साथ अतिथि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित हुए.

कार्यशाला में जिले में उद्यानिकी फसलों की संभावनाएं पर चर्चा की गई, जिसके तहत उद्यानिकी फसलों के उत्पादकता बढ़ाने हेतु चर्चा के माध्यम से अनुसंधान एवं उन्नत तकनीकों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया, साथ ही साथ जिले के प्रत्येक विकासखंड से आए उद्यान के क्षेत्र अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों की संभावनाएं एवं उत्पादन में आने वाली समस्याओं को सबके समक्ष रखा जिसमें आने वाले समय में अनुसंधान एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्यक्रम तैयार करने का सुझाव महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा दी गई.सहायक संचालक उद्यान द्वारा विभागीय योजनाओं को बताते हुए उद्यानिकी महाविद्यालय के प्रक्षेत्र में संसाधनों के विकास के तहत योजनाओं का लाभ देने की बात कहीं.

कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय में स्थापित छत बाग़वानी (terrace gardening) के तहत छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फल सब्जियों फूल एवं मशरूम उत्पादन इकाइयों (बटन मशरूम एवं आयस्टर मशरूम) का निरीक्षण कर तकनीकों से रूबरू हुए साथ ही महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्थापित लैब, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास रूम का भी अवलोकन किया तथा जिले में उद्यानिकी शिक्षा के साथ साथ उद्यानिकी तकनीकों के प्रचार प्रसार हेतु इसी तरह की कार्यक्रम महाविद्यालय के साथ साथ विभिन्न विकास खंडों के उद्यानों में कार्यक्रम आयोजित कर जिले के अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ देने हेतु सभी अधिकारी आश्वस्त हुए।

About The Author