7 फरवरी को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा रोजगार दिवस

4
IMG_7597

बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाना है। रोजगार दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को वीबी जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, लाभ एवं पात्रता से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए सामूहिक रूप से अधिकार संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। इसके साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड स्कैनिंग की प्रक्रिया भी कराई जाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं जानकारियों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आसान और त्वरित पहुँच उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने रोजगार दिवस के आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

4 thoughts on “7 फरवरी को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा रोजगार दिवस

  1. Hello There. I found your blog using msn. This is an extremely well written article. I’ll make sure to bookmark it and come back to read more of your useful info. Thanks for the post. I’ll certainly comeback.

  2. Just want to say your article is as astonishing. The clearness in your post is simply cool and i could think you are a professional on this subject. Fine with your permission let me to seize your feed to stay updated with drawing close post. Thanks one million and please continue the rewarding work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed