डॉ.अमिता पाण्डेय को रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त

WhatsApp Image 2026-02-04 at 20.58.43

बिलासपुर/रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (RNTU), रायसेन भोपाल मध्यप्रदेश की शोधार्थी अमिता पाण्डेय को विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है। अमिता पाण्डेय ने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत पूर्ण किया है। उन्होंने अपना यह शोध डॉ रविंद्र पाठक जी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया। उनके शोध का विषय “बैंक द्वारा प्रदत्त सेवाओं की गुणवत्ता का ग्राहक संतुष्टि पर प्रभाव : बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक और निजी बैंकों का अध्ययन” रहा।

​अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अमिता पाण्डेय ने इसका श्रेय अपने पिताजी आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ‘पीतांबरा पीठाधीश्वर’, माता श्रीमती लक्ष्मी देवी पाण्डेय, जीवनसाथी श्री दीपेश पाण्डेय, सास-ससुर सीता-एफ आर पाण्डेय,डॉ. अंकिता पाण्डेय, हाईकोर्ट अधिवक्ता अपराजिता पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, केसरीनंदन पाण्डेय, गौरी पाण्डेय के सहयोग और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भवदीय
ब्रह्मचारी मधुसूदन पाण्डेय व्यवस्थापक
श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ 7354678899

About The Author