हाई स्कूल छिपछिपी में विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों को मिला स्वास्थ्य का संदेश

13
World-Cancer-Day-2025-Awearness

एमसीबी, 04 फरवरी 2026/ विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कैंसर की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 01 से 10 फरवरी तक चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की श्रृंखला में शासकीय हाई स्कूल छिपछिपी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग करना तथा इसके संभावित कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम एवं समय पर उपचार के महत्व से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त जल सेवन और समय पर भोजन अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। विशेष रूप से तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई तथा बालिकाओं को अपने परिवार और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एनीमिया की रोकथाम, शारीरिक कमजोरी से बचाव और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

परीक्षाओं के नजदीक होने से विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक तनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें सकारात्मक सोच, संतुलित खान-पान और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, मासिक धर्म में अनियमितता से जुड़ी समस्याओं, चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलो अभियान तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई। बालिकाओं को नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी जतन, महतारी वंदन, मातृ वंदन योजना, महिला कोष, कन्या विवाह योजना, पालना योजना, सीडब्ल्यूसी एवं जेजेबी जैसी योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया गया।

About The Author

13 thoughts on “हाई स्कूल छिपछिपी में विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों को मिला स्वास्थ्य का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed