छग तीरंदाजी महिला टीम ने स्वर्ण सहित ग्यारह पदकों पर किया कब्जा
चंचला पटेल की रिपोर्ट
रायगढ़ – पंजाब में दो दिवसीय आयोजित सातवीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। प्रदेश की अठारह सदस्यीय टीम ने कोच मनमोहन पटेल के कुशल मार्गदर्शन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण सहित कुल ग्यारह पदक अपने नाम किये, जिससे राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 01 एवं 02 फरवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की झड़ी लगाते हुये अपनी श्रेष्ठता साबित की।
महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सोमवार 02 फरवरी को खेले गये महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की चंचल सोनी एवं श्यामकुमारी की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुये राजस्थान की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सटीक निशानेबाजी और आपसी तालमेल दर्शकों के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा चंचल सोनी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके 01 फरवरी को 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा 30 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं 02 फरवरी 2026 को ऑलंपिक राउंड में रजत पदक जीतकर टीम की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। इसी कड़ी में पुरुष वर्ग में हरिओम शर्मा ने 30 मीटर स्पर्धा में सटीक निशाना साधते हुये कांस्य पदक अपने नाम किया और मिक्स टीम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने तमिलनाडु को हराकर कांस्य पदक जीतते हुये राज्य के लिये एक और गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी। इस तीरंदाजी चैंपियनशिप में इंडियन राउंड पैरा आर्चरी चंचला पटेल, श्यामा कुमार, चंचल सोनी, सविता निषाद, होरीलाल, हरिओम, श्याम कुमार, लक्की सोनी, सुशील, किशन हपका, छग के पैरा आर्चरी कोच मनमोहन पटेल एव मैनेजर संदीप कश्यप की उपस्थिति रही।
About The Author


I am truly thankful to the owner of this web site who has shared this fantastic piece of writing at at this place.
=======
Helpful post! Bookmarking this for later. Hi from Yakutsk. Link exchange?
Thanks! Bookmarked. Cool site. I�m from Yakutsk. Link exchange?
You made this so easy to understand. Thanks!
High-quality info here. Saved it! Greetings from Yakutsk. Would you like to exchange links?
=======
Follow up on your unresolved Coinbase case now [US] 1-833-269-5789
Appreciate the share. Cool site! I live in Yakutia. Happy to trade links.
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
I truly appreciate your technique of writing a blog. I added it to my bookmark site list and will
This was beautiful Admin. Thank you for your reflections.
Love the site! Saved to bookmarks. Greetings from Yakutia. Link exchange?