मनीष मुखर्जी को पी० एच०डी० उपाधि प्रदान की गई
बिलासपुर। डॉ सीवी रमन विश्व विद्यालय के शारीरीक शिक्षा संकाय में सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ मनीष मुखर्जी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इन्होंने अपना शोध कार्य इनवेस्टिगेसन आफ टास्क एण्ड ईगो ओरिएंटेशन एण्ड परसेप्सन ऑफ मोटिवेशनल कलाईमेट एमंग मेल एण्ड फीमेल प्लेर्यस ऑफ सलेक्टेड टीम गेम्स विषय पर डॉ जय शंकर यादव,संकाय अध्यक्ष एवं संचालक शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान के मार्गदर्शन में पूर्ण किया हैं।
अपनी इस शानदार उपलब्धी पर अपनी माता श्रीमती उषा मुखर्जी सेवा निवृत्त शिक्षिका, पिता डॉ ए के मुखर्जी प्रसिद्ध होम्योपैथिक कोटा, विश्व विद्यालय के सम्माननीय कुलपति महोदय, कुलसचिव सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं गुरु जनों को दिया है।
About The Author
