कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति के पूर्व कार्यकारिणी की विदाई एवं नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
बिलासपुर।कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति के पूर्व,संचालक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की विदाई एवं आगामी कार्यकाल हेतु नवीन कार्यकारिणी के गठन के उद्देश्य को लेकर, कुर्मी भवन, सरकंडा में गत दोपहर 12 बजे से समाज के वरिष्ठजनो, संरक्षक, सहित पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियो को आमंत्रित किया गया था।
सचिव राजेश कुमार कश्यप ने तीन वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा चर्चा करते हुए सभी के योगदान को सराहा एवं समिति से निरंतर संपर्क बनाए रखने अपील की।अध्यक्ष रमेश कौशिक ने सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञतम व्यक्त करते हुए, उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने एवं आगामी कार्यकाल हेतु ऊर्जावान एवं समाज के लिए समर्पित व्यक्तियों की टीम, जिसमें सभी की सहभागिता हो, बनाने पर जोर दिया। प्रमुख संचालक रामपाल कश्यप एवं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने पूर्व पदाधिकारी एवं संचालक मंडल सदस्यों,कार्यकारिणी सदस्यों को सॉल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम के पश्चात, रिक्त हुए संचालक एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों हेतु , फ़िरकावाइज प्राप्त सुझावों ,नामों पर विस्तृत चर्चा हुई।तत् पश्चात, आम सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। प्रमुख संचालक रामपाल कश्यप ने सभी को कार्यभार ग्रहण कराया। आभार प्रदर्शन योगेश्वर पाटन वार ने किया। उक्त जानकारी सचिव राजेश कुमार कश्यप ने दी।
About The Author

