जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट का साप्ताहिक भ्रमण रोस्टर जारी – कोटा, मस्तूरी और तखतपुर क्षेत्र के 21 गांवों में पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

mobile-medical-unit
बिलासपुर, 1 जनवरी 2026/पीएम जनमन योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का साप्ताहिक भ्रमण रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत जिले के कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर विकासखंड के 21 ग्राम एवं आश्रित बसाहटों में निर्धारित दिवसों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जारी रोस्टर के अनुसार विकासखंड कोटा के करका, उमरियादादर, आमागुड़ा, टाटीधार, नागुआ, मोहली, परसापानी, कुदर, करगीहा एवं दारसागर सहित कई ग्रामों में सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग दिनों में मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचेगी। वहीं मस्तूरी विकासखंड के जेवरा,ठाकुरपुर तथा तखतपुर विकासखंड के भीमपुरी, जनगांवरा सहित ग्रामों को भी इस योजना से जोड़ा गया है।
भ्रमण के लिए जिले में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन लगाए गए हैं, जिन्हें वाहन क्रमांक-1, 2 एवं 3 के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रत्येक वाहन अपने निर्धारित क्षेत्र में तय दिवस पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें सामान्य रोगों के साथ-साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया, टीबी, मलेरिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा शामिल है।

About The Author

You may have missed