– मेघदूत बताएगा, कब होगी बारिश ,दामिनी बचाएगी आकाशीय बिजली से : भारतीय मौसम विभाग ने लांच किया किसानों के लिए ऐप

1

भुवन वर्मा बिलासपुर 17 जुलाई 2020


रायपुर- मेघदूत बताएगा कि कब बारिश होगी। दामिनी बचाएगी उस कड़कती और गिरने वाली आकाशीय बिजली से जिसकी वजह से बड़ी संख्या में जान माल की हानि होती है। भारतीय मौसम विभाग के यह दोनों सहयोगी ऐप के रूप में अब किसानों के मोबाइल में पहुंच चुके हैं। यह ऐप मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में सफलतापूर्वक चलाया जा सकेगा।

विज्ञान और तकनीक की कई सुविधा पहले से ही किसानों तक पहुंच चुकी है लेकिन एक जरूरी तकनीक की सुविधा से किसान अब तक वंचित है। शायद यह अपने आप में बेहद जरूरी है क्योंकि अभी तक मौसम की जानकारी 24 या 48 घंटे पहले किसानों तक पहुंचती है तो बिजली कड़कने या गिरने की जानकारी तो जरा भी नहीं मिलती क्योंकि इसके लिए अभी तक इससे बचने के लिए कोई तकनीक नहीं नहीं थी। जिसके आधार पर आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी समय रहते मिल सके। भारतीय मौसम विभाग ने अब यह संभव कर दिखाया है। जिसके जरिए बारिश की जानकारी मेघदूत देगा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दामिनी देगी।

दामिनी बताएगी , कब गिरेगी बिजली

भारतीय मौसम विभाग ने दामिनी ऐप इसलिए लांच किया है क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने की घटना से हर साल बड़ी संख्या में जानमाल की हानि होती है। अक्सर यह ऐसी आपदा के रूप में आती है जिसके लिए पूर्वानुमान की अब तक कोई तकनीक नहीं थी। आई एमडी की दामिनी ऐप से 20 से 30 मिनट पहले आकाशीय बिजली गिरने की सटीक जानकारी मिलेगी। इस ऐप द्वारा दुर्घटना से काफी हद तक बचा जा सकेगा।

बादल और बारिश ,मेघदूत से

आई एम डी के मेघदूत एप से अब मौसम के साथ-साथ बादल और बारिश की सही जानकारी मिलेगी। अभी तक इसके लिए वार्षिक, मासिक व सप्ताहिक स्थिति की जानकारी मिलती रही है। अब किसान को मेघदूत ऐप से यह सटीक जानकारी मिलेगी कि आने वाले 3 दिन के भीतर मौसम कैसा रहेगा। बादलों की स्थिति कैसी रहेगी और बारिश होगी या नहीं? निश्चित तौर पर भारतीय मौसम विभाग के यह दोनों ऐप किसानों को समय रहते अलर्ट करेंगे।

ऐसे मिलेगी सुविधा

गूगल प्ले स्टोर पर जाकर भारतीय मौसम विभाग के मेघदूत और दामिनी ऐप को निशुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा। आईएमडी की दामिनी ऐप से आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी 20 से 30 मिनट पहले मिलेगी तो बादल और बारिश के लिए मेघदूत से यह सटीक जानकारी मिलेगी कि आने वाले 3 दिन के भीतर कितनी बारिश होगी। दामिनी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि एप डाउनलोड करने के बाद यह टेक्स्ट मैसेज के जरिए अलर्ट करेगी।

मैदानी और पहाड़ी दोनों में सफल

भारतीय मौसम विभाग का मेघदूत और दामिनी ऐप ,मैदानी और पर्वतीय दोनों इलाकों में समान रूप से काम करेगा और दोनों तरह की सुविधा देगा। थोड़ी दिक्कत नेटवर्क प्रॉब्लम से हो सकती है। यह ऐप इस तरह किसानों के लिए आदर्श साबित होगा क्योंकि समय से काफी पहले दोनों जानकारियां किसानों तक पहुंचेगी। इससे आगे के कामकाज का तय किया जाना सुनिश्चित होगा।
वर्जन

मेघदूत और दामिनी एप भारतीय मौसम विभाग ने बनाया है। पूरी तरह निशुल्क यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इससे बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी समय रहते मिलेगी। निश्चित रूप से यह किसानों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है क्योंकि यह सटीक जानकारी देगा।

  • डॉक्टर जी के दास, प्रोफेसर एंड हेड, एग्रो. मीट्रियोलॉजी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर

About The Author

1 thought on “– मेघदूत बताएगा, कब होगी बारिश ,दामिनी बचाएगी आकाशीय बिजली से : भारतीय मौसम विभाग ने लांच किया किसानों के लिए ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *