“जब न्यूयॉर्क ने देखा छत्तीसगढ़ का भीम” – राज्य की डॉक्यूमेंट्री ने रचा नया इतिहास

10

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती से निकली एक सच्ची और संवेदनशील कहानी अब अमेरिका तक पहुँच चुकी है। राज्य के गौरवशाली जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम : चिंताराम” का चयन अमेरिका में आयोजित इजिप्शियन अमेरिकन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है — जहाँ दुनिया के 154 देशों से आई 2,974 फिल्मों में से केवल 8 भारतीय फिल्मों को अंतिम सूची में स्थान मिला। यह चयन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बना है।

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन एस अंशु धुरंधर ने किया है। नौ वर्षों की शोध व तीन वर्षों के फिल्मांकन और समाज के विभिन्न वर्गों से लिए गए 245 साक्षात्कारों के बाद यह फिल्म पूरी हुई। फिल्म में दाऊ चिंताराम टिकरिहा के उस जीवन दर्शन को दिखाया गया है, जहाँ शक्ति और करुणा एक साथ चलती है। अपने अद्भुत बाहुबल के कारण छत्तीसगढ़ के भीम के नाम से प्रसिद्ध चिंताराम ने शिक्षा, सेवा और समानता के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। गरीबों की मदद, असहायों के विवाह, अंतिम संस्कार तक की जिम्मेदारी, और तुरतुरिया मंदिर के पुनर्निर्माण जैसे कार्यों से उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की।

फिल्म का प्रदर्शन 2 नवम्बर 2025 को न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड स्थित सेंटर फॉर द आर्ट्स परफॉर्मिंग थियेटर में हुआ। जब स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक और दाऊ चिंताराम की कहानी उभरी, तो दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। यह क्षण छत्तीसगढ़ के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक आत्मा की गूँज था, जो अब विश्व तक पहुँच चुकी है।

निर्देशक एस अंशु धुरंधर कहते हैं — “यह फिल्म छत्तीसगढ़ के सच्चे सपूत की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है, लम्बे समय तक जिन व्यक्तित्व का इतिहास धूमिल हो चूका था, उन्हें वो सम्मान मिल रहा है, जिसके वे वास्तव में अधिकारी थे।”

“छत्तीसगढ़ के भीम : चिंताराम” आज एक उदाहरण बन चुकी है कि अगर कहानी सच्ची हो, भावना ईमानदार हो, तो वह किसी भी सीमा में नहीं बंधती। अमेरिका में गूँजी यह कहानी छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का संदेश है।

About The Author

10 thoughts on ““जब न्यूयॉर्क ने देखा छत्तीसगढ़ का भीम” – राज्य की डॉक्यूमेंट्री ने रचा नया इतिहास

  1. Nice blog here Also your site loads up very fast What host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my site loaded up as quickly as yours lol

  2. من از گرافیسو مدرک پاسپورت کشور آلمان گرفتم و از جزئیاتش واقعاً شگفت‌زده شدم. هولوگرام، چیدمان صفحات، و کیفیت چاپ دقیقاً مثل نسخه اصلیه. اگر دنبال پاسپورت کشورهای مختلف با فایل و نسخه فیزیکی هستین، این مجموعه کارش بی‌نظیره. حتی اطلاعات داخل پاسپورت کاملاً سفارشی و مطابق داده‌های شماست.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *