दिव्यांग परिवार को हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा अनाज राशन कपड़े एवं फल फ्रूट का सहयोग

8
367c2b4c-af6a-4811-9d97-88eced0a8aaa

बिलासपुर। हरिहर ऑक्सीजन परिवार विगत 5 वर्ष के अनुरूप पितृपक्ष अमावस्या दान पुन दिवस पर निपानिया सीपत, के सुदूर ग्राम के पांच लोगों की दिव्यांग परिवार जिसमें तीन लड़के दो लड़कियां शामिल है को आर्थिक ,वस्त्र, अन्न सहायता प्रदान किया गया। विदित हो कि हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण समिति सदैव दिव्यांग, पर्यावरण एवं समाज सेवा के पुनीत कार्य में अग्रणी रूप से कार्यरत पर्यावरण संरक्षण संस्था है।

इसी कड़ी में आज हरिहर ऑक्सीजोन परिवार द्वारा दिव्यांग परिवार को अनाज कपड़े एवं फल किराना सामान उनके घर ग्राम निपानिया उच्च भठ्ठी सीपत जाकर प्रदान किया गया ।उनके साथ हरिहर परिवार बैठकर कुशल क्षेम ,स्वास्थ्य व शिक्षा की जानकारी भी लिये।

उक्त अभियान में हरिहर परिवार के संस्थापक संरक्षक डॉक्टर एल सी मढ़रिया ,श्रीमती रेखा मदन मोहन गुल्ला ,संजय वर्मा ,श्रीमती संतोषी भुवन वर्मा, डॉक्टर अन्नपूर्णा शंकर यादव, मदन शुक्ला,श्रीमती किरण तारा साहू ,श्रीमती मोना गणेश बोडके, अनूप पांडेय, किशोर दुबे,डॉ प्रेमलता वर्मा ,ममता गुप्ता, अंजलि चावड़ा, श्रीमती आरती अजय रजक, विमल तिवारी ,रमला यादव का विशेष योगदान रहा।जिन्होंने गृहस्थी की आवश्यक सामग्री प्रदान किये। दिव्यांग परिवार के बड़े सुपुत्र लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी ने हरिहर परिवार की धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्ष से हमें राशन सामग्री के साथ कपड़े एवं अन्य सामान हरिहर ऑक्सीजन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सहायता प्राप्त होती है।

About The Author

8 thoughts on “दिव्यांग परिवार को हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा अनाज राशन कपड़े एवं फल फ्रूट का सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *