जिले में अब तक 904 मि.मी. बारिश दर्ज
बिलासपुर, 3 सितम्बर 2025/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 904 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 879.6 मि.मी. से 24.4 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1126.6 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 718 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1032.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 795.3 मि.मी., मस्तूरी में 812.8 मि.मी.,तखतपुर में 1111.8 मि.मी., सीपत में 861 मि.मी., बोदरी में 801.4 मि.मी., बेलतरा में 846 मि.मी., रतनपुर में 922.2 मि.मी., सकरी में 981.6 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 831.8 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
About The Author


En İyi Güvenlik | Güvenlik Kameraları güvenlik kamerası, gizli kamera, kamera sistemleri, güvenlik sistemleri
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.