पूरा पंजाब बाढ़ प्रभावित घोषित, अब तक 30 की मौत; फसलों को भारी नुकसान
मंत्री ने बताया कि प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 23 टीमें काम कर रही हैं, जबकि सेना, वायुसेना और नौसेना ने बचाव और राहत के लिए 12 टुकड़ियाँ, दो इंजीनियर टुकड़ियाँ और लगभग 35 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।
चंडीगढ़।पंजाब में पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 30 लोगों की जान ले ली है और 3.5 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। सूबे की प्रमुख नदियों – सतलुज, ब्यास और रवि के उफान पर होने और बांधों के पूरी तरह भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। बांधों के जलाशय लबालब भरे हुए हैं, जबकि नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, जिसके कारण कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
About The Author

