छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी व कृषि वैज्ञानिक एम एल आड़िल नहीं रहे
भुवन वर्मा 11 जुलाई 2020

रायपुर । वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के गौरव मृदा कृषि वैज्ञानिक एम एल आड़िल 80 वर्ष का निधन आज ग्यारह जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे हो गया। वैज्ञानिक आडिल डा. सत्यभामा आड़िल वरिष्ठ साहित्यकार /संस्मरण लेखिका के पति थे। विवेक आड़िल, मनीष आड़िल.और निवेदिता आड़िल के पिता श्री थे। मूलता भाठापारा के पास के गांव बोड़तरा के मालगुजार थे।
इंदिरागांधी कृषि वि. वि. के प्रबंध मंडल के पूर्व सदस्य थे। कृषि वैज्ञानिकों की संस्था एग्रोटेक सोसायटी के पूर्व.एवम शंकर नगर विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल.एवं हाऊसिंग बोर्ड आवासीय संघ के पूर्व अध्यक्ष थे। छत्तीसगढ़ के श्री भोला कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास एवं ट्रस्ट के पूर्व.अध्यक्ष थे। राजिम माता कृषक विद्यापीठ के पूर्व मानद कुलपति के पद पर अपनी सेवाएं दिए हैं । अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य रहे हैं । वे सक्रिय समाज सेवी सरल व्यक्तित्व के धनी माने जाते रहे हैं एवं लोकप्रिय थे। उनके निधन पर समाज सहित छत्तीसगढ़ ने एक कृषि वैज्ञानिक के साथ वरिष्ठ सम्माननीय नागरिक को दिया है ।
About The Author


Why just watch? Join the action and make your mark on the battlefield Lucky cola