स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण : गरिमामय माहौल में मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

7
740ee730-7c6f-498d-8fdd-512b93bc02e3

शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन : स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

बिलासपुर, 15 अगस्त 2025/आजादी का 79वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।शासकीय कार्यो एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 118 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले बच्चों एवं 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल के प्राचार्यों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

परेड कमाण्डर भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। परेड के लिए पहला स्थान सीनियर वर्ग में जिला महिला पुलिस बल, दूसरा स्थान नगर सेना पुरूष को मिला। जूनियर वर्ग में पहला स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स में बिलासा गर्ल्स कॉलेज को मिला। दूसरा स्थान एनसीसी जूनियर डिवीजन ब्वॉय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर विद्यालय एवं तीसरा स्थान एनीसीसी सीनियर डिवीजन ब्वॉय जेपी वर्मा कॉलेज को मिला। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान एलसीआईटी के बच्चों ने और तीसरा स्थान डीपीएस तिफरा ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, रामदेव कुमावत, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ सक्सेना एवं श्री मुकुल शर्मा ने किया।

About The Author

7 thoughts on “स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण : गरिमामय माहौल में मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *