जशपुर से ग्रीस तक का सफ़र : छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

31
IMG_3328

रायपुर: Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।

इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

नंगे पांव से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक
अनिमेष की कहानी प्रेरणादायक है। जशपुर के कुनकुरी विकासखंड के घुइटांगर गांव की पगडंडियों पर नंगे पांव दौड़ने से शुरू हुआ उनका सफर आज ग्रीस के ट्रैक तक पहुंचा है। उनके माता-पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी हैं, लेकिन संसाधनों की कमी और बार-बार स्थानांतरण के कारण अनिमेष का बचपन महासमुंद और कांकेर में बीता। छठी कक्षा में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में चयन ने उनकी जिंदगी बदल दी। यहां के अनुशासन और प्रशिक्षण ने उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया। कोविड काल में स्कूल बंद होने के बावजूद अनिमेष ने ट्रैक पर अभ्यास जारी रखा।

पांच स्वर्ण पदक
अनिमेष ने कांकेर में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लॉन्ग जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद रायपुर में वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स मीट में 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। गुवाहाटी में आयोजित नेशनल अंडर-18 मीट में पहली बार स्पाइक शूज़ पहनकर दौड़ने के बावजूद उन्होंने 100 और 200 मीटर में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद अनिमेष ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारत का नया यूथ आइकन
अनिमेष की सफलता केवल एक एथलीट की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं का प्रतीक है। उनकी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बताती है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

खेल मंत्रालय और फेडरेशन की बधाई
खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनिमेष को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर खेल प्रेमी इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए ‘नया युग’ बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अनिमेष भविष्य में ओलंपिक और एशियन गेम्स में भारत की बड़ी उम्मीद बन सकते हैं।

जशपुर जैसे सुदूर आदिवासी जिले से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुंचने वाले अनिमेष कुजूर की यह कहानी साबित करती है कि जज़्बा और मेहनत के आगे कोई बाधा नहीं टिकती। उनकी यह दौड़ न केवल समय की, बल्कि सपनों और उम्मीदों की भी जीत है।

 

About The Author

31 thoughts on “जशपुर से ग्रीस तक का सफ़र : छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  1. There are definitely numerous details like that to take into consideration. That could be a nice level to convey up. I offer the ideas above as normal inspiration but clearly there are questions just like the one you convey up where an important factor will probably be working in sincere good faith. I don?t know if best practices have emerged round issues like that, but I’m sure that your job is clearly recognized as a good game. Both boys and girls feel the affect of just a moment’s pleasure, for the remainder of their lives.

  2. I am not certain where you’re getting your info, but great topic. I needs to spend some time finding out much more or understanding more. Thank you for great info I used to be looking for this info for my mission.

  3. The subsequent time I learn a weblog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I imply, I know it was my option to read, but I actually thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is a bunch of whining about one thing that you may repair in case you werent too busy on the lookout for attention.

  4. Thanks for another informative website. Where else could I get that kind of information written in such a perfect way? I have a project that I’m just now working on, and I have been on the look out for such information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *