बिलासपुर का नन्हा चेस मास्टर: विवान दीक्षित ने रचा नया इतिहास!

1
27af0303-7881-4805-ac65-559d8a8cea5a

बिलासपुर। श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल, बिलासपुर के कक्षा छठवीं के प्रतिभाशाली छात्र विवान दीक्षित ने जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया।इस प्रतियोगिता का आयोजन 4 मई को चेस एकेडमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।यह प्रतियोगिता कल 6 चक्र में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्वर मिश्रा तथा अतिथि गौरव केडिया और भारत चौहान थे।शतरंज प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए विवान दीक्षित ने पहला स्थान हासिल किया। विवान दीक्षित ने अपने चालाक दांव-पेंच और शांत दिमाग से बड़े-बड़े प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उनकी इस जीत पर स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। प्राचार्या ने विवान दीक्षित को “हमारा छोटा ग्रैंडमास्टर” कहते हुए सम्मानित किया और कहा कि यह जीत भविष्य में उसकी ऊँची उड़ान की शुरुआत है। दीक्षित के माता-पिता और मित्रों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

About The Author

1 thought on “बिलासपुर का नन्हा चेस मास्टर: विवान दीक्षित ने रचा नया इतिहास!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed