रोका छेकाः हो रही मवेशियों की गिनती,पशु पालकों से भरवाया जा रहा फॉर्म : अभियान के पहले की औपचारिकता की जा रही पूरी
भुवन वर्मा बिलासपुर 4 जुलाई 2020

भाटापारा- मवेशी मालिकों से लिखवाया जा रहा है कि चारागाह से लौटने वाले मवेशियों को घर पर ही बांधकर रखेंगे। हस्ताक्षर करवाया जा रहा है कि रोका छेका अभियान के लिए बनाए गए नियम का उल्लंघन किया तो नियमानुसार दंड देने में आपत्ति नहीं होगी। इस बीच पालिका प्रबंधन ने निकाय क्षेत्र के 29 वार्डों में पशु गणना का काम पूरा कर लिया गया है। बचे दो वार्डो में यह काम पूरा होने के बाद रोका छेका अभियान चालू किया जाएगा।
आवारा और घुमंतू मवेशियों को सड़कों पर आने से रोकने के लिए शुरू किया गया रोका छेका अभियान चालू करने में भले ही विलंब हो रहा हो लेकिन पालिका प्रशासन अपने स्तर पर अभियान चालू करने के पहले हर काम की अच्छी तरह जांच परख करने जा रहा है ताकि अभियान फेल होने की गुंजाइश ना रहे। अभियान चालू करने के पहले पालिका प्रशासन ने पशु पालकों और उनके मवेशियों की गणना का काम लगभग पूरा कर लिया है। 31 में से 29 वार्ड में यह पूरा हो चुका है शेष 2 वार्डों में इस काम को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
29 वार्ड में इतने मवेशी
शहर के 31 वार्डों में से 29 वार्डों में मवेशियों की गणना पूरी की जा चुकी है। इसमें कुल मवेशियों की संख्या 3616 है। इसमें गाय 2175, भैंस 1262 और बैलों की संख्या 179 है। इन सभी मवेशियों के मालिकों से फॉर्म भरवाया जा रहा है जिसमें रोका छेका के नियमों का उल्लेख है और स्वीकृति भी देनी है कि यदि नियमों का उल्लंघन होता हुआ पाया गया तो जो दंड तय किए गए हैं उसे मानने के लिए बाध्य होंगे।
अभियान के पहले होगी मुनादी
पालिका प्रशासन रोका छेका अभियान के लिए बनाए नियमों को पूरी तरह पक्का कर रहा है। मवेशियों की गणना की जा रही है तो वार्डवार ऐसे मवेशी मालिकों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। अभी तक 31 वार्डों में से 29 वार्डों में यह काम किया जा चुका है शेष बचे 2 वार्डों में यह काम पूरा होने के बाद मुनादी करवाई जाएगी और बताया जाएगा कि अभियान किस दिन से शुरू होने जा रहा है यह तैयारी इसलिए की जा रही है ताकि हर काम नियमों के तहत और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा सके।
वर्जन
रोका छेका अभियान चालू करने के पहले सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बनाए गए नियमों के तहत वार्डवार पशुओं की गणना की जा रही है। मवेशी मालिकों से निर्धारित फॉर्म पर स्वीकृति ली जा रही है। यह काम पूरा होने के बाद अभियान चालू किया जाएगा।
- आशीष तिवारी, सीएमओ नगर पालिका परिषद भाटापारा
About The Author


Discover endless fun with our top-rated multiplayer games – join now Lucky cola
Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыпредложение бонуса