प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बिलासपुर के मोहभट्ठा में 30 मार्च को सभा : 30 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

108
IMG_1267

भुवन वर्मा बिलासपुर 25 मार्च 2025

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर के मोहभट्ठा में आमसभा लेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान 30 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 3 लाख पीएम आवास (ग्रामीण) का गृह प्रवेश समेत एनटीपीसी सीपत में विस्तार, रेलवे के विकास कार्य शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के कमोबेश सभी शहरों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। रेलवे की नई रेल लाइन बिछाने समेत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।अब पीएम मोदी अब तक पूरे कराए जा चुके कामों का लोकार्पण और आने वाले समय में उ होने वाले कामों का शिलान्यास करने वाले हैं। वे 30 मार्च को मोहभट्ठा में होने वाली आमसभा में जनता को संबोधित करने के साथ ही विकास कार्यों की सौगात देंगे।

आने वाले दिनों में प्रदेश के हर संभाग में जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

बता दें कि आने वाले दिनों में बिलासपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागों में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा होगी। वे आम जनता से रूबरू होने के साथ ही उस क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण और नए कामो का शिलान्यास करेंगे ।

About The Author

108 thoughts on “प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बिलासपुर के मोहभट्ठा में 30 मार्च को सभा : 30 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed