मुहिम एक रुपया के तहत : सिरगिट्टी थानाप्रभारी ने वितरित किये बच्चों को स्टेशनरी

भुवन वर्मा बिलासपुर 3 जुलाई 2020
बिलासपुर । एक रूपया मुहिम में सिर गिट्टी थाना प्रभारी शांत कुमार साहू के द्वारा जरूरत मंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटा गया ताकि लॉकडाउन की इस स्थिति में बच्चे शिक्षा से दूर ना हो। थाना प्रभारी का मानना है कि शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ कर ही बच्चों को संदिग्ध गतिविधियों से दूर किया जा सकता है।
शिक्षा समाज को एक नई दिशा देता है
मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा के द्वारा यह अभियान 2016 से चलाया जा रहा है इस मुहिम के द्वारा समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया जाता है ।ज्ञात हो कि नगर की सीमा वर्मा ने एक रुपया मुहिम शुरु करके लोगों में साबित कर दिया कि पैसे की क्या अहमियत होती है। सीमा ने यह मुहिम 10 अगस्त 2016 को शुरु की थी, जिसके बाद एक एक रुपया जोड़कर उसने अब तक 33 बच्चों की फीस जमा की है और जब तक ये बच्चें 12वी तक की शिक्षा पूरी नहीं कर लेते तब तक सीमा उनकी साल भर की फीस जमा करती रहेंगी। साथ में 10 हजार से ज्यादा बच्चों को स्टेशनरी का सामान भी मुहैया कराया है। सीमा के इस जज्बे को देखते हुए यूपी के मिनीस्टर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हे सम्मानित किया है। इतना ही नहीं सीमा के नाम अब तक 40 से ज्यादा सम्मान हो चुके हैं। इसके साथ ही सीमा को बेस्ट वूमन ऑफ द छत्तीसगढ़ के नाम से भी सम्मानित किया गया है।
About The Author


Boost your adrenaline with non-stop action – click to play Lucky cola