रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के वक्त SDM की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर:गाड़ी में सवार एसडीएम और तहसीलदार बाल-बाल बचे

86

(हमर-देस+हमर-प्रदेस)

भुवन वर्मा बिलासपुर 2 जुलाई 2020

टक्कर मारने के बाद हाइवा लेकर ड्राइवर फरार, अन्य 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी पर कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ क्षेत्र के अमोदा गांव में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हाइवा ने कार्रवाई के वक्त जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान की निजी गाड़ी को टक्कर मारी और हाइवा को लेकर ड्राइवर फरार हो गया. प्रशासन की टीम रात 2 बजे रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी. एसडीएम मेनका प्रधान की निजी कार को तहसीलदार प्रकाश साहू चला रहे थे. इस दौरान अमोदा गांव के मुख्य मार्ग में हाइवा को रोकने की कोशिश हुई तो हाइवा ने एसडीएम की निजी कार को टक्कर मार दी. टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हुई है.
प्रशासन की टीम ने 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा है.
जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि रात में कार्रवाई के लिए टीम पहुंची थी. कनई गांव में कार्रवाई के बाद अमोदा पहुंचे, यहां हाइवा ने कार को टक्कर मार दी और हाइवा लेकर ड्राइवर फरार हो गया, उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. कनई और अमोदा गांव में 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी को पकड़ा गया है, जो रेत का अवैध परिवहन में लगे थे. घटना की सूचना थाने में दी जाएगी.
(शशि कोन्हेर)

About The Author

86 thoughts on “रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के वक्त SDM की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर:गाड़ी में सवार एसडीएम और तहसीलदार बाल-बाल बचे

  1. Revelez votre beaute avec notre selection de cosmetiques et de soins pour le visage et le corps. Retrouvez les plus grandes marques de parapharmacie a prix doux. Une routine bien-etre personnalisable en quelques clics seulement. Offrez-vous une pause detente a domicile.Acheter brahmi

  2. FanDuel Casino is America’s #1 online casino, delivering unhesitating thrills with fuel fortune , exclusive slots like Huff N’ Word, and spend affairs act right at your fingertips. Brand-new players grab 500 Largesse Spins supplementary $40 in Casino Perk upstanding for depositing $10—added up to $1,000 disown on first-day net losses. Calling all Thrillionaires: accompany minute, play your nature, and upon every moment into epic wins!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *