2 दिन बस्तर में रहेंगे राज्यपाल रामेन डेका: आज जगदलपुर में असफरों की लेंगे बैठक

0
raman

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका अगले दो दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे। आज वे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां कलेक्टर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेंगे। फिर चित्रकोट जाएंगे। चित्रकोट में ही रात गुजारेंगे। अगले दिन यानी कल दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने के बाद रामेन डेका का यह पहला बस्तर दौरा है। वे दो दिनों तक बस्तर में ही रहेंगे। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के अलावा कोंडागांव भी जाएंगे। अफसरों की बैठक लेंगे।

जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से BJP की टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल हैं रामेन डेका

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश के पहले गवर्नर डीएन सहाय थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed