नई वायु सेवा : अब एलायंस एयर की फ्लाइट भरेगी जगदलपुर-रायपुर के बीच उड़ान
जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर–रायपुर विमान सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट बंद होने के बाद अब एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू करने दिलचस्पी दिखा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू कर देगा। फ्लाइट शुरू होने से बस्तर एक बार फिर से हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर से जुड़ जाएगा। दरअसल, इस रूट पर इंडिगो को केवल 60 प्रतिशत यात्री हवाई मार्ग से जुड़े थे, जिससे कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐसे में 28 अक्टूबर से इंडिगो ने इस रूट पर विमान सेवा बंद करने का निर्णय ले लिया था। हालांकि हैदराबाद के लिए विमान सेवा जारी है। वहीं जगदलपुर से जबलपुर, बिलासपुर, दिल्ली के लिए इंडिगो ने अपनी सेवा जारी रखी है। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक, एलायंस एयर इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही सेवा का लाभ लोगों को मिल पाएगा।
About The Author


This was an excellent read. Very thorough and well-researched.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.