सुनील सोनी ने ली विधानसभा की सदस्यता : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिलाई शपथ, सीएम ने दी बधाई

106
say

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा से बीजेपी के सुनील सोनी ने बंपर जीत दर्ज की है। जीत के बाद गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने श्री सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।

विधायक श्री सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा।

ये मंत्री और रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

About The Author

106 thoughts on “सुनील सोनी ने ली विधानसभा की सदस्यता : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिलाई शपथ, सीएम ने दी बधाई

  1. Эта публикация завернет вас в вихрь увлекательного контента, сбрасывая стереотипы и открывая двери к новым идеям. Каждый абзац станет для вас открытием, полным ярких примеров и впечатляющих достижений. Подготовьтесь быть вовлеченными и удивленными каждый раз, когда продолжите читать.
    Исследовать вопрос подробнее – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed