CGPSC विवाद के बीच 246 पदों पर नई भर्ती:7 डिप्टी कलेक्टर, 21 DSP और 90 एक्साइज के पद, 1 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन

67
PSC

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में CGPSC के विवादों के बीच 246 पदों पर नई भर्ती निकली है, जिसमें आबकारी सब इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा 90 पद, डिप्टी कलेक्टर के 7 और DSP के 21 पोस्ट समेत अलग-अलग पोस्ट शामिल हैं। 17 सेवाओं के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए दिसंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले कुछ सालों से लगातार 26 नवंबर को राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है। अधिक जानकारी www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग।

1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत

ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा जून में होगी। मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव होने की संभावना थी, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार जिस पैटर्न पर परीक्षा हुई थी, इस बार भी उसी पैटर्न पर होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद शामिल हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं।

About The Author

67 thoughts on “CGPSC विवाद के बीच 246 पदों पर नई भर्ती:7 डिप्टी कलेक्टर, 21 DSP और 90 एक्साइज के पद, 1 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *