बंद प्लांट से लगे खेत में 3 खोपड़ी-हड्डियां मिली: छत्तीसगढ़ में लापता मां-बेटी, बेटे के होने की आशंका; DNA टेस्ट करा सकती है फोरेंसिक टीम

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले हैं। इसमें 3 खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एरिया को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार का है। जानकारी के मुताबिक, दहेजवार गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत में धान कटाई के लिए बंद पड़े ब्रिक्स प्लांट के परिसर के पास गए थे। ग्रामीणों ने देखा तो कई जगहों पर हड्डियों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि हड्डियां कुछ दिन पहले लापता मां, बेटी और बेटे की है।

प्लांट परिसर में पड़ी मिली नर खोपड़ियां।
कंकाल देखते ही दहशत में आए ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि खोपड़ी और अन्य हड्डियों को देखकर वह दहशत में आ गए थे। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने घटना स्थल में ले जाकर कंकालों को दिखाया। पुलिस ने कंकालों को बरामद कर लिया है।
लंबे समय से बंद है प्लांट
बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के संचालक द्वारिका गुप्ता है। लंबे समय से ब्रिक्स प्लांट बंद है। हालांकि ग्रामीण शवों को खेतों में गाड़ते हैं। आशंका यह भी है कि कुत्तों ने खोपड़ियों को निकाल लिया है, लेकिन आसपास में कोई कब्रगाह भी नहीं है।
कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा
मामले में ASP शैलेन्द्र पांडेय ने नर कंकाल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया ये नर कंकाल काफी पुराने हैं। पुलिस टीम इसका भी पता लगाएगी कि ये नर कंकाल कब के हैं, और कहां से आए हैं। जरूरत पड़ी तो नर कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा।

27 सितंबर से गायब हैं मां, बेटी और बेटा। इन्हीं के नर कंकाल होने की आशंका।
कुसमी से लापता मां-बेटी और बच्चे का सुराग नहीं
कुसमी के वार्ड क्रमांक एक निवासी सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36) गायब है। बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (8) के साथ 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन तीनों वापस नहीं लौटे। तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज है। तीनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
ये नर कंकाल इन्हीं के होने की आशंका
बलरामपुर में तीन शव मिलने के सूरजदेव ठाकुर को पुलिस टीम लेकर बलरामपुर गई है। अगर तीनों के नर कंकाल गुमशुदा महिला और बच्चों से मेल खाते हैं तो उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि ये कंकाल इन्हीं के हो सकते हैं।
About The Author

Hi my family member I want to say that this post is awesome nice written and come with approximately all significant infos I would like to peer extra posts like this
Découvrez les meilleurs casinos en ligne classés de 2025. Comparez les bonus, les sélections de jeux et la fiabilité des principales plateformes pour un jeu sécurisé et gratifiantactivités de casino