रूस विजय परेड में आज शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
भुवन वर्मा बिलासपुर 24 जून 2020

मॉस्को (रूस) — गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय रूस दौरे पर हैं। वे आज रूस की विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवानों के साथ हिस्सा लेंगे। रूस के विक्ट्री डे परेड में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में रूसी विदेश मंत्री सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि चीन के मंत्री भी विक्ट्री डे के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, लेकिन सीमा पर मौजूदा तनाव के कारण राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत को 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विक्ट्री परेड निकाली जा रही है. पहले विक्ट्री डे परेड मई में निकलनी थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से टल गई। सोवियत युद्ध की स्मृति में आयोजित इस समारोह के लिए दुनिया के कई देशों के नेता और सैनिक दस्ते पहुंचे हैं। सीमा तनाव के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा जहां दोनों देशों के सैनिक साथ होंगे तो वहीं रक्षा मंत्री भी शरीक होंगे। द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, वीरता और बलिदानों का सम्मान करने के लिए रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा मास्को में एक सैन्य परेड आयोजित की जा रही है। रक्षामंत्री सिंह आज रूस के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ सिलसिलेवार बैठकें भी लेंगे। रूस यात्रा के दौरान रक्षामंत्री रूस से जल्द हथियारों की डिलेवरी की बात करेंगे। जिसमें फाइटर एयरक्राफ्ट, टैंक और सबमरीन शामिल हैं। रूस के साथ बड़े हथियारों के साथ करार में सबसे अहम है एस-400 डिफेंस सिस्टम। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भारत को दिसंबर 2021 तक मिलना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से उसकी डिलेवरी में देरी हो रही है। इसके अलावा, सुखोई 30एम और टी-90 टैंक की भी जल्द आपूर्ति की मांँग भारत कर रहा है। सोमवार देर शाम मॉस्को पहुंँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 25 जून की देर शाम नई दिल्ली लौटेंगे। विजय परेड भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे शुरु होगी।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
About The Author


Boost your adrenaline with non-stop action – click to play Lucky cola
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.