धान की फसल के लिए आया सप्लीमेंट्री फूड : 1 एकड़ में मात्र 1 किलो
भुवन वर्मा बिलासपुर 22 जून 2020

पौधे होंगे मजबूत, बढ़ेगा उत्पादन
भाटापारा- इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर से मिलेगा धान की फसलों को सप्लीमेंट्री फूड। बढेगा उत्पादन क्योंकि कंसे ज्यादा लगेंगे और पौधे स्वस्थ रहेंगे। कीमत सभी वर्ग के किसानों की पहुंच में है तो मात्रा अविश्वसनीय रूप से कम होगी याने 1 एकड़ के लिए मात्र 1 किलो। यह सफल कर दिखाया है फर्टिलाइजर कंपनी कोरोमंडल ने जिसके उर्वरक किसानों के बीच पहली पसंद बने हुए हैं।
रासायनिक उर्वरकों के बीच इस बार एक नई चीज खेतों तक पहुंचने जा रही है जिस के छिड़काव से धान के पौधों को स्वस्थ रखा जा सकेगा जिससे यह पौधे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकेंगे। इसे सप्लीमेंट्री फूड के रूप में माना जा सकता है क्योंकि यह पौधों को स्वस्थ बनाने में सहायक माना गया है। दानेदार उर्वरक का छिड़काव करने के बाद बेफिक्र हो जाने वाले किसानों के लिए पौधों की निरंतर देखरेख थोड़ा परेशानी भरा है क्योंकि इस के छिड़काव के बाद पौधे ग्रोथ तो लेते हैं लेकिन कीट प्रकोप का खतरा भी मंडराने लगता है क्योंकि ग्रोथ के दौरान पौधे नरम और कोमल हो जाते हैं। अब निरंतर देखरेख तो बनी ही रहेगी लेकिन कीट प्रकोप की चिंता से छुटकारा मिल चुका है क्योंकि इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर पौधों को मजबूत बनाएगा जिससे कीट प्रकोप की आशंका काफी हद तक कम की जा सकेगी।
क्या है इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर
उर्वरक निर्माण के क्षेत्र में कोरोमंडल इंडस्ट्रीज एक जाना पहचाना नाम है। नया उर्वरक ग्रोमोर के रूप में पेश किया गया है जो दानेदार नहीं पाउडर फॉर्म में है। इसका 1 किलो का पैक पानी के साथ मिश्रण किया जाकर घोल बनाने के बाद स्प्रेयर के माध्यम से फसलों पर छिड़काव किया जाना है। यह महज दो से 4 दिनों के भीतर परिणाम दिखाता है पौधों की मजबूती के रूप में। सबसे महत्वपूर्ण गुण यह है कि इस के छिड़काव के बाद पौधे अच्छी ग्रोथ लेते हैं और मजबूत बने रहते हैं। दानेदार ग्रोमोर के बाद पाउडर फॉर्म में उपलब्ध इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर ग्रोमोर इंस्टा एन पी के 28-28-0 के नाम से किसानों तक पहुंच रहा है।
देता है पूरक पोषण आहार
ग्रोमोर इंस्टा इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर धान की फसलों को बीच-बीच में जरूरत पड़ने वाले सप्लीमेंट्री फूड की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। इसे पहली बार बोनी और अंकुरण के 4 दिनों बाद छिड़काव किया जाना है। दूसरा छिड़काव पौधों में जब गभोट की प्रक्रिया चालू होती है तब किया जाना है। तीसरा और अंतिम छिड़काव पौधे जब मिल्किंग स्टेज में आ जाते हैं तब किया जाना है क्योंकि यह समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पौधों को अंतिम पूरक पोषण आहार देने के लिए आवश्यक माना गया है क्योंकि इसी समय से परिपक्वता अवधि की शुरुआत होने लगती है।
यह फायदा इंस्टेंट फर्टिलाइजर से
नया इंस्टेंट एक्शन फ़र्टिलाइज़र का छिड़काव धान के पौधों को सप्लीमेंट्री फूड देता है जिससे वे अपनी परिपक्वता अवधि तक मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं साथ ही कीट प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है। अभी तक इसका छिड़काव उद्यानिकी फसलों में ही होता रहा है। प्रयोगों के बाद किसान इसका छिड़काव धान की फसलों पर कर सकते हैं। ध्यान रखना होगा कि उर्वरक की दूसरी किस्मों के छिड़काव में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
वर्जन
इंस्टेंट एक्शन फर्टिलाइजर केवल सप्लीमेंट्री फूड है जो पौधों में पोषण आहार की कमी को पूरा करता है। अभी तक इसका छिड़काव उद्यानिकी फसलों पर ही किया जाता रहा है। नई किस्म का फर्टिलाइजर धान की फसल के लिए भी उपयोगी है।
- बी एन वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी भाटापारा
About The Author

Discover endless fun with our top-rated multiplayer games – join now Lucky cola