थाईलैंड के मंदिर जैसे जांजगीर में 160 फीट ऊंचा पंडाल: दुर्गा प्रतिमा 35, शेर 12-15 फीट ऊंचे; बंगाल के 40 कारीगर कर रहे तैयार

0

जांजगीर-चांपा/ बप्पा के बाद अब देशभर में मां दुर्गा के आगमन की तैयारी हो रही है। जांजगीर में थाईलैंड के प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर की तरह 160 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल में 12 से15 फीट ऊंचे शेरों के साथ 35 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा स्थापित होगी। इसे बनाने के लिए बंगाल के 40 कारीगर लगे हुए हैं। श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति इसका निर्माण करा रही है। बताया जा रहा है कि, सजावट में करीब 1 करोड़ का खर्च भी हुआ है।

60 फीट ऊंचा, 150 फीट चौड़ा पंडाल

श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 41 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे देखने के लिए अलग-अलग जिले से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

इस साल की नवरात्रि में थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध शांति के प्रतीक अरुण देव मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यह 160 फीट ऊंचा और 150 फीट चौड़ा होगा।

बंगाल से आए कारीगर भव्य पंडाल को तैयार कर रहे।

बंगाल से आए कारीगर भव्य पंडाल को तैयार कर रहे।

मां दुर्गा की सजावट भी रहेगी आकर्षण का केंद्र

पांच शेरों के स्वर्णिम रथ में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मां दुर्गा की सजावट सोने-चांदी, हीरे-मोती से जड़ित गहनों और लाल रंग की सुंदर साड़ी से होगी। प्रतिमा को भटगांव के प्रदीप देवांगन की 12 सदस्यों की टीम तैयार कर रही है। साथ ही भगवान शिव के परिवार की मूर्ति भी बनाई गई है।

लाइटिंग, डेकोरेशन में एक करोड़ रुपए तक का खर्च हो रहा है।

लाइटिंग, डेकोरेशन में एक करोड़ रुपए तक का खर्च हो रहा है।

रियाज अहमद की टीम कर रही लाइटिंग

मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल को भी सजाया जा रहा है, जिसे 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस बार पंडाल में बुर्ज खलीफा के तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी, जिसे लगाने के लिए कोलकाता के फेमस रियाज अहमद की टीम को बुलाया गया है।

ऐसा दिखता है थाईलैंड का प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर।

ऐसा दिखता है थाईलैंड का प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर।

लगभग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च

रात्रि में पंडाल का आकर्षण भव्य रहेगा। दुर्ग से साउंड सिस्टम मंगाया गया है, लेकिन प्रशासन के अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, पहले ही दिन से यहां भारी भीड़ की उम्मीद जताई गई है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल, लाइटिंग, साउंड सिस्टम सहित अन्य सजावट का खर्च लगभग 1 करोड़ होगा।

सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

पंडाल के अंदर की लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 84 फीट है। इसमें एक बार में 1500 से ज्यादा भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर सकते हैं। भक्तों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंडाल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात की जाएगी।

एंबुलेंस की सुविधा भी होगी। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं यातायात को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed