विटामिन डी की कमी से हड्डियों का होता है बुरा हाल, बिना बुलाए आ जाती हैं 5 परेशानियां
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में विटामिंस, मिनरल्स का लेवल मेंटेन रहना जरूरी है। विटामिन डी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी अगर शरीर में कमी हो जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी कम होने पर हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं और इम्यूनिटी घटती है।
विटामिन डी कम होने से क्या होगा?
हड्डियों का कमजोर होना: विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेशिया जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
थकान और कमजोरी: विटामिन डी की कमी से थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन होना भी विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है।
मूड स्विंग्स: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन और मूड स्विंग्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको ये दिक्कत शुरू हुई है तो एक बार विटामिन डी की कमी का टेस्ट जरूर कराएं।
दांतों की समस्याएं: विटामिन डी दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसकी कमी से दांतों में समस्याएं हो सकती हैं। दांतों का कमजोर होना विटामिन डी की कमी का एक बड़ा संकेत है।
विटामिन डी की कमी दूर करने के तरीके
सूर्य की रोशनी: विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य की रोशनी है। रोजाना कुछ समय धूप में बैठना विटामिन डी लेने का सबसे अच्छा तरीका है।
आहार: कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन डी पाया जाता है जैसे कि मछली (सैमन, टूना), अंडे, दूध, दही, और कुछ प्रकार के मशरूम।
सप्लीमेंट्स: अगर आहार और सूर्य की रोशनी से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.