कांग्रेस नेता की हत्या: उधार देकर वसूलता था मनमाना इंटरेस्ट; 2 देनदारों ने रची साजिश, ओडिशा से हथियार बनवाए

0

सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में सूदखोरी के चलते कांग्रेस नेता हरिराम पटेल की हत्या कर दी गई। वह ब्याज पर लोगों को रकम देता था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के लिए ओडिशा से हथियार बनवाए थे। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र दरअसल, कमरीद गांव निवासी हरिराम पटेल ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारिणी सदस्य था। दो दिन पहले उसका शव सिंगापुर गांव के पास अर्धनग्न हालत में मिला था। उसके सिर और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। हरिराम बरमकेला से अपने घर लौट रहा था।

अधिक ब्याज बनी हत्या की वजह

सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि हरिराम लोगों को ब्याज पर रुपए देता था। उनसे मनमाना ब्याज वसूलता। इसके चलते कई लोग उससे नाराज थे। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए पूछताछ शुरू की गई। कुछ संदिग्ध पकड़े गए और उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंचे।

इस मामले में बरमकेला निवासी हेमानंद सारथी, गोकुल सिदार, बिकमपाली निवासी मिनेन्द्र कुमार सारथी, सरिया निवासी आत्माराम सारथी, बरमकेला निवासी राजू चौहरान और खरसिया निवासी श्रवण कुमार सारथी को गिरफ्तार किया गया है।

16 हजार रुपए लेना था ब्याज

पुलिस पूछताछ में आरोपी हेमानंद ने बताया कि, उसने हरिराम से 12 जुलाई को 80 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। हरिराम ने हर 4 दिन में 16 हजार रुपए ब्याज लेना तय किया था। दो किस्तों में 32 हजार दे भी चुका था। 24 जुलाई को तीसरी किस्त देनी थी।

वहीं, आरोपी गोकुल सिदार ने बताया कि, उसने भी करीब एक साल पहले 10 हजार रुपए ब्याज में लिया था। जिसका कुछ मूल चुकाने के बाद 7500 रुपए मूल राशि के प्रतिमाह 1500 रुपए ब्याज देना पड़ रहा था। इसके चलते दोनों में हरिराम को लेकर काफी गुस्सा था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *