कौशिक बोले-कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ब्रेक किए: बिलासपुर में कहा- रमन के 15 साल के कार्यकाल में एक भी आरोप नहीं लगे
बिलासपुर/ बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्ववाली केंद्र की UPA सरकार हो या छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार दोनों ने ही भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल और राज्य में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य विकास करना, लोगों को सुविधाएं देना और नई नई योजनाओं का सूत्रपात करना है।
किसान, महिला, गरीबों के हित में बड़े फैसले
गुरुवार को झूलेलाल मंगलम तिफरा में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बड़ी बैठक में पार्टी के दिग्गज नेतागण पहुंचे। कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रोपेगंडा को पछाड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ कर प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही विकास के सारे अवरुद्ध कार्य फिर से गतिमान हो गए किसानों,महिलाओं और गरीबों के हितों में बड़े बड़े फैसले लिए गए।
भाजपा शुरू से मजबूत रही- अमर
पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में अविभाजित मध्यप्रदेश की बात की जाए जिसमें आज का छत्तीसगढ़ राज्य शामिल है, भाजपा शुरू से ही मजबूत रही है। यही वजह की हमने 1977,1990 में सरकार बनाई और छत्तीसगढ़ में 2003 से 2015 तक हमारी सरकार रही, आज हमने फिर से कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल कर सरकार में हैं।
अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में संगठन के चुनाव होने वाले हैं, बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हमें इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए योग्य सदस्यों और पदाधिकारियों का चुनाव करना है।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.