छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार : केशव साहू बने संभागीय संयोजक
बिलासपुर ।प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस विस्तार में पूरे प्रदेश के युवाओं को प्रतिनिधित्व का मौका दिया गया है।साहू संघ युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर संभाग संयोजक केशव साहू को नियुक्त किया गया है । तिलक राम साहू अध्यक्ष बिलासपुर इकाई के अनुशंसा पर केशव साहू की नियुक्ति की गई है। केशव साहू को संभागीय संयोजक के दायित्व से समाज में एक नई दिशा एवं युवाओं को सकारात्मक क्षेत्र में जोड़ने की पहल प्रारंभ होगी।
समाज में युवा सम्मानित संयोजक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों की शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किये हैं।
प्रदेश के नई कार्यकारिणी का स्वरूप निम्नानुसार है ।जिसमे
• प्रदेश सहसंयोजक: 15 • प्रदेश महामंत्री: 2 • प्रदेश सलाहकार: 12 • प्रदेश संगठन सचिव: 25 • प्रदेश संयुक्त सचिव: 25 • मीडिया प्रभारी: 1 • सह मीडिया प्रभारी: 2 • प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: 15
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बैठक के बाद पूरे प्रदेश में संगठनात्मक दौरे एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इस विस्तार का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है।
सामाजिक क्षेत्र में युवा संगठन के सदस्यों से समाज मे मजबूती आएगी।
About The Author

