नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल: बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट हुआ, एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे

1

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से STF, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। शहीद होने वाले STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल से हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा।

About The Author

1 thought on “नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल: बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट हुआ, एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed