अमित शाह को सीएम साय ने बताया: नक्सल फंडिंग और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में तेजी
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि प्रदेश में माओवादियों (नक्सलियों) के सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ तेजी से कार्रवाई चल रही है। उन्होंने इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नक्सल ऑपरेशन और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में भी गृहमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन @2047 पर विस्तार से चर्चा की।
साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में राज्य सरकार ने आठ अलग-अलग क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से आम लोगों और विशेषज्ञों से चर्चा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर रही है।
About The Author



I enjoyed reading this. It’s clear and well-written.