सीएम विष्‍णुदेव का जनदर्शन स्‍थगित: 18 जुलाई को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन, जानिये क्‍या है वजह

1

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का 18 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्‍थगित कर दिया गया है। सरकार की तरफ से इस संबंध में जारी सूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 18 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा। दरअसल मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज दिल्‍ली के दौरे पर हैं। सीएम साय सुबह की नियमित विमान से नई दिल्‍ली रवाना हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रात सीएम दिल्‍ली में ही रुकेंगे इसी वजह से कल होने वाला जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्‍यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हुआ है।

About The Author

1 thought on “सीएम विष्‍णुदेव का जनदर्शन स्‍थगित: 18 जुलाई को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन, जानिये क्‍या है वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *