मंगलवार 9 जुलाई 2024 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष– कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने का प्रयास सफल होगा, मांगलिक कार्यों की पूर्ति होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, बुजुर्गों की सलाह हितकर रहेगी.
वृषभ– किसी की आर्थिक जिम्मेदारी न लें, पूरी नहीं होगी. पारिवारिक आनन्दोत्सव बना रहेगा, किये गये प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा, विवादों को टालें, शुभ संदेश मिलेगा.
मिथुन– टकराव के कारण साझेदारी का कार्य छोड़ना पड़ सकता है, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार का कार्य संतोषजनक रहेगा, शुभ सूचना प्राप्त होगी.
कर्क– भावी योजनायें बनाते हुये आगे बढ़ें, सफलता आपकी राह देख रही है, धार्मिक कार्य बनेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मनोरंजन आदि पर खर्च होगा.
सिंह– धर्म में आस्था बढेÞगी, झूठ बोलकर आप स्वयं उलझन में पड़ जायेंगे, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार के कार्यों में किया गया प्रयास सफल होगा.
कन्या– आपके सामने कई विकल्प रहेंगे, उचित विकल्प के लिये किसी बुजुर्ग की सलाह लें, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन आदि के कार्यों में खर्च होगा.
तुला– विरोधियों से अपनी बात मनवाने के लिये कूटनीति से काम लेना पडेÞगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अनपेक्षित कार्यों में यश मिलेगा, उदर कष्ट हो सकता है.
वृश्चिक– बड़ी योजना पर काम करने के लिये व्यापक प्रयास करना पडेÞंगे, आर्थिक कार्यों में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख-शांति रहेगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी.
धनु– बड़ी सफलता के लिये व्यापक प्रयास करने पड़ेंगे, आर्थिक कार्यों में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख-शांति रहेगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी.
मकर– जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं, कारोबार में पंूजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सुखद अनुभवों की प्राप्ति होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.
कुम्भ– जिन्हे आप दिल से चाहते हैं, उनके लिये आप कुछ भी करने तैयार हो जायेंगे, यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.
मीन– बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, अकारण तनाव को टालें, नवीन योजनाओं में व्यवधान आ सकता है.
व्यापार भविष्य :-
आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, सौंप, अजवाईन, आदि किराना वस्तुओं में नरमी होगी, गेहूं, जौ, चना, बाजरा, में कुछ नरमी होगी, गुड, खांड़, शक्कर, के भाव में समता रहेगी. चांदी में कल की चाल चलेगी. भाग्यांक 2585 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, विचार सुलझे रहेंगे, परिश्रमी और आत्म ज्ञानी होगा. माता-पिता को जीवन में सुखी रखेगा. मनोरंजन का शौकीन होगा. जन्म स्थान से दूर उन्नति करेगा.
पंचांग:-
रा.मि. 18 संवत् 2081 आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी भौमवासरे दिन-रात, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/57, सिद्धि योगे रात 3/10, वणिज करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार कर्क दिन 7/57 से सिंह, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 5, 7, 8, 11, 12, 3 अ.रा. 6, 9, 10, 1, 2, 4 शुभांक- 7, 9, 3.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा. व्यर्थ के वाद-विवाद से मत•ोद बढेÞगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. राज्य सम्मान एवं प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पारिवारिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होने का योग है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को अपने कार्यों को लगन एवं निष्ठा से कार्य करना हितकर रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग एवं सफलता के योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.