आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत: बलौदाबाजार में बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे, सुबह मिली दोनों की लाश

1

बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, रविवार को दोनों खेत गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से उनका पता नहीं चला। सोमवार खेत में सुबह लाश मिली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी खार की है।

जानकारी के मुताबिक, गातापार गांव निवासी नंदकुमार निषाद (46) और भोला वर्मा (40) बारिश होने पर पेड़ पर नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव का पंचमाना कर पोस्टमॉर्टम के लिए CHC पलारी भेजवा दिया है।

About The Author

1 thought on “आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत: बलौदाबाजार में बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे, सुबह मिली दोनों की लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed