सीएम साय BJP कार्यालय से संभालेंगे मोर्चा, ये दिग्गज 11 लोकसभा सीटों पर नजर बनाए रखेंगे
रायपुर- छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग शुरू हो गई है। काउंटिंग के बीच सीएम विष्णुदेव साय BJP कार्यालय से मोर्चा संभालने वाले हैं। वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से 11 लोकसभा सीटों पर नजर रखेंगे। इस दौरान उनके साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहेंगे। बता दें, BJP के एजेंट सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से पल-पल की अपडेट देंगे। सभी मंत्री अलग-अलग लोकसभा में मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान राजनांदगांव से डिप्टी सीएम विजय शर्मा और बिलासपुर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा रायगढ़ में ओपी चौधरी बस्तर में केदार कश्यप मोर्चा संभालने वाले हैं। वहीं दुर्ग से टंकराम वर्मा, सरगुजा से रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे।
About The Author


