पटवारी के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

0

पूर्व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश

बिलासपुर, 14 मई 2024/राजस्व मंत्री के निर्देश पर पटवारी कौशल यादव के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। समिति 10 बिंदुओं पर आधारित शिकायतों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। सभी शिकायतें ग्राम बिजौर और मोपका में श्री यादव की पदस्थापना के दौरान की हैं। वहीं पूर्व में अलग से की गई शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा को पत्र भेजा गया है।  यादव की पदस्थापना फिलहाल जांजगीर जिले में है।

Untitled

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *