नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एल सी मढरिया : एकॉइन इंडो नेपाल गोल्ड मेडल एवार्ड से काठमांडू में सम्मानित
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एल सी मढरिया : एकॉइन इंडो नेपाल गोल्ड मेडल एवार्ड से काठमांडू में सम्मानित
भुवन वर्मा बिलासपुर 20 अप्रैल 2024
बिलासपुर – नेपाल की राजधानी काठमांडू में गत दिवस आयोजित एकॉइन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बिलासपुर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ व आशीर्वाद लेजर फेंको नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर एवं एकॉइन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एल. सी. मढरिया को उनके अंधत्व निवारण पर सराहनीय कार्य के लिए “ एकॉइन इंडो नेपाल गोल्ड मेडल अवार्ड 2024” प्रदान करके सम्मानित किया गया |
ज्ञात हो डॉ. मढरिया द्वारा अपने 40 वर्ष के अंधत्व निवारण कार्यकाल में (1.5 लाख) एक लाख पचास हजार से ज्यादा सफल नेत्र आपरेशन किए हैं उनके द्वारा पूरे भारत में 1000 से ज्यादा नेत्र शिविर के द्वारा मरीजों का इलाज किया गया है। वे कई बार मुख्यमंत्री व गवर्नर से सम्मानित किया जा चुके हैं |
विदित हो कि काठमांडू में आयोजित एकॉइन नेत्र विशेषज्ञों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 अप्रैल को आयोजित किया गया था। पूरे विश्व में लगभग 8 अरब लोग दृष्टिहीन है और भारत में दृष्टिहीनों की संख्या लगभग 1.25 करोड़ है इससे जी.एन.आई. का अनुमानित शुद्ध नुकसान 845 अरब रुपए हैं। जबकि प्रति नेत्रहीन व्यक्ति के अंधेपन के कारण जी. एन. आई. का नुकसान 170,624 रुपए हैं और दुख की बात है 0.24 मिलियन बच्चे अंधे हैं जो परिवार व देश के लिए बहुत बड़ी लायबिलिटी है| उपरोक्त अंधत्व निवारण के उद्देश्य से एकॉइन नेत्र विशेषज्ञ का यह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में मोतियाबिंद के ऑपरेशन का एडवांस फेंको व डायबिटीज के अंधत्व से बचने के लिए लेजर व पेजिमेक्स इंजेक्शन एवं टेलीऑप्थलमोलॉजी के द्वारा डायबिटीज के मरीजों का इलाज के बारे में डॉ. मढरिया द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ पूरे विश्व से आए थे। उनके द्वारा बच्चों में होने वाले अंधत्व आर.ओ.पी. जो प्रीमेच्योर बच्चों में अंधाध्व का प्रमुख कारण है।इस पर विशेष शोध पत्र व व्याख्यान दिया गया। कांचबिंद से हो रहे अंधत्व के नई इलाज के बारे में बताया गया|
डॉ. मढरिया ने बताया यह नेत्र विशेषज्ञों का सम्मेलन वर्तमान में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और उसका लाभ हमारे छत्तीसगढ़ के मरीजों को विशेष रूप से मिलेगा |
About The Author
