BREAKING : छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी सफलता, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 35 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, 10 के शव बरामद

0

कांकेर : लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते प्रदेश में नक्सलियों की चहल कदमी तेजी से बढ़ने लगी है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों मों मतदान होने हैं। पहले चरण के मतदान को केवल दो दिन रह गए हैं। इसी बीच स्तर के कांकेर में जवानों की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कांकेर के छोटेबैठिया थाना के कलपर के जंगल में मुठभेड़ हुई है। वहीं, इस मुठभेड़ में 35 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि 35 नक्सलियों की मौत के खबर की पुष्टि अभी नहीं हो पायी है। वहीं 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गए है। इसके साथ ही मुठभेड़ में 03 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल से नक्सलियों के 7 AK-47 , 3 LMG और इंसांस रायफल बरामद हुआ है। नक्सलियों के मौत के आकड़ों में और भी बढ़त हो सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *