IG अजय कुमार यादव की मातृ शोक…कोंडागांव में आज संध्या होगा अंतिम संस्कार…

0

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बिलासपुर रेंज के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटेलिजेंस के पूर्व प्रमुख देवेंद्र नगर रायपुर निवासी आईजी IPS अजय कुमार यादव की माताजी श्रीमती चंपा देवी यादव का आज सुबह इलाज के दौरान एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया वह 72 साल की थी उनका अंतिम संस्कार आज 16 अप्रैल की संध्या कोंडागांव में संपन्न होगा श्रीमती चंपा देवी यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।आईपीएस अधिकारी और पूर्व इंटेलिजेंस और रायपुर रेंज आईजी अजय यादव की माताजी का देहांत…पिछले कई दिनों से एम्स अस्पताल में थी भर्ती….देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में DCM और गृहमंत्री विजय शर्मा समेत पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…कोंडागांव स्थित पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार….अजय यादव खुद पार्थिव शरीर कोंडागांव लेकर हुए रवाना…

श्रीमती चंपा देवी यादव धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ दीन दुखियों और गरीब निर्धन लोगों की सेवाओं में हमेशा तत्पर रहती थी सदैव हंसमुख रहने वाली चंपा देवी यादव अपने पीछे पति दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। amrittimes.com परिवार भी यादव परिवार के दुख में सहभागी है श्रीमती चंपा देवी यादव के निधन पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला व रेंज के अधिकारी और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग सहित रेंज के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *