डाटा एंट्री में त्रुटि से महिला हुई महतारी वंदन योजना लाभ से वंचित

2
Screenshot_20240320_182322

तिल्दा – नेवरा : तहसील तिल्दा जिला रायपुर के ग्राम तुलसी (मानपुर) के एक महिला हितग्राही वंदना वर्मा पति पुनीत वर्मा महतारी वंदन योजना के पहले किस्त के भुगतान से वंचित हो गयी I हितग्राही वंदना वर्मा ने बताया कि उसने ग्राम तुलसी के आंगनबाड़ी मे महतारी वंदन योजना का आवेदन जमा किया था, जिसके साथ अपना आधार कार्ड और बैंक खाता की फोटोकॉपी भी जमा किया था l बैंक खाता पंजाब नैशनल बैंक तिल्दा शाखा का है जिसका खाता क्रमांक 1640010107327 है तथा आधार नंबर 778532400339 है l
आँगनबाड़ी कर्मचारी के द्वारा पोर्टल में गलत आधार नंबर (वंदना वर्मा के जगह राजकुमार ध्रुव) ऑनलाइन दर्ज करने के बाद उसका सत्यापन भी कर दिया गया लेकिन जब पहली किस्त भुगतान हुआ तो हितग्राही वंदना वर्मा के खाते में पैसा नहीं आया और ग्राम तुलसी के ही राजकुमार ध्रुव के भारतीय स्टेट बैंक शाखा हिरमी के खाता क्रमांक 37013916447 मे 1000 रुपये भुगतान होने की जानकारी मिली l जब हितग्राही वंदना वर्मा द्वारा महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल में जाकर हितग्राही के भुगतान की स्तिथि मे स्टैटस चेक किया गया तो राशि भुगतान खाता क्रमांक 37013916447 खाता धारक राजकुमार ध्रुव मे भुगतान होने की पुष्टि हो गई l
आधार सीडिंग खाता नंबर में होता है डीबीटी का भुगतान
सरकार के किसी भी योजना के तहत प्रदान किये जाने वाले डीबीटी का भुगतान आधार नंबर से सीडिंग हुए बैंक खाता नंबर में होता है , चूँकि आँगनबाड़ी कर्मचारी के द्वारा पोर्टल में वंदना वर्मा के जगह राजकुमार ध्रुव का आधार नंबर ऑनलाइन दर्ज कर दिया गया और राजकुमार ध्रुव का आधार नंबर उसके भारतीय स्टेट बैंक शाखा हिरमी के खाता क्रमांक 37013916447 से सीडिंग था जिसके कारन उसे यह राशि खाता में प्राप्त हुआ I

पीड़ित हितग्राही ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से त्रुटि सुधार के लिए निवेदन की लेकिन अभी तक कोई गंभीरता नहीं लिया गया है l हितग्राही महिला वंदना वर्मा ने कहा कि वह प्रशासन , के इस लापरवाही से बहुत परेसान है जिसके कारण उसे योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है तथा अपने पैसे प्राप्त करने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर काटना पड रहा है l अगर चुनाव के पहले उसे अपना पैसा खाते में प्राप्त नहीं होता है तो वह चुनाव बहिष्कार करेगी और मतदान नहीं करेगी ll

About The Author

2 thoughts on “डाटा एंट्री में त्रुटि से महिला हुई महतारी वंदन योजना लाभ से वंचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *