कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज…5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर
रायपुर । 2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस बीच सूत्रों ने कहा है कि चुनाव आयोग के आज शुक्रवार (15 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने की उम्मीद है। चुनाव के ऐलान के साथ ही देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं
इसी कड़ी में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज दूसरी लिस्ट आ सकती है. जिसमें छत्तीसगढ़ (chhattisgarh )की 5 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी. पिछली चुनाव समिति की बैठक में शेष 5 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी. चुनाव समिति की बैठक में इन नामों की चर्चा है। बिलासपुर से विष्णु यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है. कांकेर से पूर्व प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को मौका मिल सकता है. बस्तर में हरीश लखमा प्रत्याशी बन सकते हैं. रायगढ़ सीट से लालजित सिंह राठिया को मौका मिल सकता है। सरगुजा से अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम और शशि सिंह के नाम की चर्चा है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.