CG ब्रेकिंग : पति ने पड़ोसी की धारदार हथियार से की हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

0
image_380x226_65e44692c1814 (1)

दुर्ग। जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी की टंगिया से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है। हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला हत्या आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी था।आरोपित सुनील कुर्रे को संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है। रविवार को आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed