CG डबल मर्डर : दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या…जानिए क्या है पूरा मामला

2
image_380x226_65e44692c1814

दुर्ग। जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी राजपति साहू (62 वर्ष) अपनी पोती राधिका साहू (17 वर्ष) के साथ बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गांव में ही स्थित अपने मकान में सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपित ने उनकी हत्या कर दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं।फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। हत्यारें ने वारदात को क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।

About The Author

2 thoughts on “CG डबल मर्डर : दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या…जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *