किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की मौत, इस वजह से गई जान

0
a5

पंजाब। शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसानों की पहचान 63 साल के ज्ञान सिंह के रुप में हुई है। वह पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियापंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *