प्रमुख सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर पुण्यस्मरण

0

प्रमुख सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर पुण्यस्मरण

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 जनवरी 2024

बिलासपुर। भारतीय स्वतंत्रता के प्रमुख सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती आज सुभाष चौक सरकंडा में मनाई गई। फ्रेंड्स यूथ क्लब द्वारा इसका लगातार पिछले 36 वर्षों से किया जा रहा है। संयोजक डॉ शंकर यादव ने जानकारी दी कि सुबह से प्रबुद्ध जन बारी बारी से नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् पुष्पांजली कर रहे थे।

एनएसएस, स्काउट गाइड, स्कूली बच्चे, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, हरिहर ऑक्सीजोन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रबुद्ध जनों में श्री हीरामणी शुक्ला, किशोर राय पूर्व महापौर, श्याम साहू वरिष्ठ पार्षद, श्रीमती गंगा साहू नगर महिला मंडल अध्यक्ष, डॉ मनोज सिंह समन्वयक एनएसएस,आनंद अग्रवाल, आर के तवाड़कर, भुवन वर्मा, राघवेंद्र पांडे, प्रिय दुबे, सतीष वर्मा,सिकंदर बादशाह,ऋतु सिंह,शिवांगी सिंह यादव, श्रुति शर्मा, यदुराज सिंह, राजा यादव, प्रेम सहित, डॉ सीवी रमन वि वि, अटल विवि, डीपी विप्र, पी एन एस कॉलेज, जेपी वर्मा महाविद्यालय, सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सभी प्रबुद्ध जनों ने संबोधित किया व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।कृष्णा स्वीट्स के संचालक द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *